राणा प्रताप पीजी कालेज में दो जेआरएफ और तीन विद्यार्थी नेट उत्तीर्ण
• असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि देते हैं नेट और जेआरएफ की निशुल्क कोचिंग
सुलतानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने जेआरएफ और तीन विद्यार्थियों ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है ।
यह जानकारी देते हुए प्रबंधक एडवोकेट बालचंद्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में एम ए चतुर्थ सेमेस्टर हिंदी के छात्र आदर्श सिंह राजपूत व प्राचीन इतिहास की छात्रा रूबी देवी ने जेआरएफ उत्तीर्ण कर कालेज का गौरव बढ़ाया है। प्राचीन इतिहास विषय से राहुल शर्मा, भूगोल की ज्योति वर्मा व समाजशास्त्र की पूजा सिंह ने नेट उत्तीर्ण किया है।
उल्लेखनीय है कि कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि जेआरएफ व नेट के विद्यार्थियों के लिए पिछले कई वर्षों से निशुल्क कोचिंग चलाकर आनलाइन परामर्श देते हैं। जिस कारण महाविद्यालय से हिन्दी विषय में प्रतिवर्ष विद्यार्थियों का चयन नेट जेआरएफ परीक्षा में होता है । हिन्दी से जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाले आदर्श सिंह राजपूत अमेठी जिले के अलीनगर निवासी प्रभात सिंह के पुत्र हैं और पूर्व में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी, प्राचीन इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह , हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इंद्रमणि कुमार , भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ आलोक वर्मा व समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह सहित महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जताई है।


















































Leave a comment