Education world / शिक्षा जगत

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की होगी भर्ती, 7466 एलटी ग्रेड पदों पर 28 जुलाई को जारी होगा नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रदेश में एलटी ग्रेड (LT Grade) के 7466 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा कर दी है। खुद आयोग ने इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया है, जिसके अनुसार 28 जुलाई को विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होगा और उसी दिन से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

28 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन, 28 अगस्त आखिरी तारीख
UPPSC द्वारा जारी विज्ञापन के मुताबिक, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए अंतिम नोटिफिकेशन 28 जुलाई, 2025 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसी के साथ, आवेदन प्रक्रिया भी 28 जुलाई से ही शुरू हो जाएगी, और इच्छुक अभ्यर्थी 28 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh