Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देवगांव व मेहनगर की पुलिस टीम ने किया 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार


आजमगढ़ : थाना देवगांव व मेहनगर की पुलिस टीम ने किया 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार दिनाँक 06.04.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य  द्वारा अपराध एव अपराधियो की गिरफ्तारी  हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम प्रभारी निरीक्षक देवगाँव शशि मौली मय हमराह द्वारा वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्त सियालाल यादव पुत्र सत्यदेव यादव निवासी विजयीपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ की तलाश में पल्हना चौकी क्षेत्र पल्हना तिराहे पर मौजूद थे । उसी समय थानाध्यक्ष मेहनगर बसन्तलाल मय पुलिस बल के आ गये।  सूचना प्राप्त हुई कि 25,000 रूपया का पुरस्कार घोषित अभियुक्त सियालाल यादव पुत्र सत्यदेव यादव निवासी विजयीपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ सरैया पुलिया के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है । इस सूचना पर प्र0नि0 शशि मौलि पाण्डेय मय थानाध्यक्ष मेहनगर मय पुलिस बल द्वारा सरैया पुलिया के पास खड़े व्यक्ति को घेरकर समय 08.45 बजे सरैया पुलिया के पास पकड़ लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। 
पूर्व में अभियोग पंजीकृत–
मु0अ0सं0 52/22 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना बरदह जनपद आजमगढ़


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh