Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारतीय जनता पार्टी का मनाया गया 42 वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी आज बुधवार 6 अप्रैल को अपना 42 वां स्थापना दिवस मना रही है उसी कड़ी में आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक अंतर्गत सपहा पाठक गांव स्थित मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक के आवास पर पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया । कार्यक्रम के दौरान पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण एवं शोभायात्रा निकाली गई साथ ही साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का वर्चुअल माध्यम से मार्गदर्शन लिया गया । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला । दौरान मंडल अध्यक्ष सुमन राय, मंडल महामंत्री सुधीर कुमार राय, पवन कुमार सिंह, हरिनारायण राय, जय बहादुर राय सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh