Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अम्बारी के लाल को मंडलायुक्त आजमगढ़ ने दी बधाई
आजमगढ़: जनपद के अम्बारी क्षेत्र के निवासी निलेश यादव ने उड़ीसा में संपन्न राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद एवम प्रदेश का नाम रोशन करते हुए पैरा बैडमिंटन में भी नए आयाम का आगाज करते हुए आज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत जी से अपना प्रतिभागी प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक एवम वर्ल्ड अंपायर अजेंद्र राय भी मौजूद थे।
निलेश ने अपने लिया बैडमिंटन किट की मांग की तो जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉक्टर डी पी राय तथा सचिव डॉक्टर पीयूष कुमार सिंह ने एक सप्ताह के अंदर जनपद के इस उत्साही और उदीयमान पैरा खिलाड़ी को किट उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।



























































Leave a comment