Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गाँव मे नवरात्रि के समय भी साफ -सफाई न होने से लोगों में व्याप्त है काफी आक्रोश

लालगंज (आज़मगढ़ ) स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के कैथीशंकरपुर गाँव मे नवरात्रि के समय भी साफ -सफाई न होने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है ।केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा सफाई को ले कर आए दिन अभियान चलाया जाता है वही कैथीशंकरपुर गांव के लोग सफाई कर्मी से सफाई के लिए कहते -कहते थक गए लेकिन सफाई कर्मी के कान पर जू तक नही रेग रहे है ।गांव के जगदीश पाठक ,अवनीश पाण्डेय ,सनी यादव ,सम्पत यादव,कन्हैया यादव ,लाला विश्वकर्मा,शिवचन्द विश्वकर्मा, धरम विश्वकर्मा सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी गांव में कभी आता नही है सफाई के लिए कहने पर कहता है कि हम नही करेंगे जिससे शिकायत करना हो कर दीजिए ।नवरात्रि के समय देवस्थानों पर सफाई न होने से लोगो को पूजा -पाठ करने में काफी कठिनाई हो रही है ।उच्चाधिकारियों का ध्यान आपेक्षित है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh