Latest News / ताज़ातरीन खबरें
एक किलो 250 ग्राम गांजा के साथ महिला कारोबारी को दबोचा
निज़ामाबाद आजमगढ़ : स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त महिला को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस ने पकड़ी गई महिला के कब्जे से सवा किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है।
निजामाबाद थाने पर तैनात उपनिरीक्षक शमशाद अली को सूचना मिली कि क्षेत्र के रामपुर गांव की रहने वाली महिला अपने घर से चोरी-छिपे गांजा का अवैध कारोबार करती है। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार कि सुबह चिन्हित की गई महिला के रामपुर गांव स्थित आवास पर छापेमारी की। पुलिस ने महिला के घर से सवा किलोग्राम गांजा की बरामदगी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ी गई महिला कारोबारी निर्मला देवी पत्नी प्यारेलाल के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



























































Leave a comment