Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विभिन्न खेलों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावास मे प्रवेश प्रारंभ

 

करंजाकला जौनपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ द्वारा विभिन्न जनपद/मण्डल मुख्यालय स्तर पर संचालित विभिन्न खेलों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावास (हॉस्टल) में प्रवेश हेतु वर्ष 2022-23 में विभिन्न खेल जैसे जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बाक्सिंग, जूडो, एथलेटिक्स, बैडमिण्टन, टेबुल टेनिस, हैण्डबाल, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल एवं तीरन्दाजी का कार्यक्रम जनपद, मण्डल एवं प्रदेश स्तर पर संलग्न विवरण अनुसार निर्धारित हुआ है।
        उप उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आवासीय क्रीड़ा छात्रावास योजना खेल विभाग की महत्वपूर्ण योजना है, जहां प्रदेश स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण, शिक्षा, चिकित्सा, भोजन एवं आवास की निःशुल्क व्यवस्था है। बालक एवं बालिकाओं के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु 12 वर्ष से कम एवं 15 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिकाओं के जिला, मण्डल एवं राज्य स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन संलग्न विवरण अनुसार स्टेडियम में प्रातः 8 बजे से किया जायेगा। इच्छुक खिलाड़ी कार्यालय अवधि में निर्धारित रू0 10-00 का शुल्क देकर फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
          छात्रावास में प्रवेश हेतु जिम्नास्टिक एवं तैराकी खेल में अभ्यर्थी की आयु 01 अप्रैल, 2022 को 12 वर्ष से कम तथा अन्य खेलों में 15 वर्ष से कम होनी चाहिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh