Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गोमती नदी में एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कम्प, सूचना पर पहुँची पुलिस


जौनपुर - कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र सिपाह मोहल्ला स्थित चकप्यार अलि गोमती नदी में आज सुबह लगभग 11 एक 20 वर्षीय युवक का शव पानी में बहते हुए दिखाई दिया जो नदी में बन रहे फ्लाईओवर की बांस बल्ली में अटका हुआ था जिस पर स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही उक्त स्थान पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, घटना की सूचना पर पहुँची सिपाह पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से नाव के शव को नदी से बाहर निकल कर उसकी पहचान करने में जुटे, लोगों ने बताया की शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि वह शव कई दिन का हैं, उक्त शव की शिनाख़्त न होने पर पुलिस द्वारा शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखाया गया ताकी उसकी शिनाख़्त हो सकें की उक्त शव किसका है, और कहाँ से वह शव पानी में बहते हुए आया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh