Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एंटी करप्शन टीम ने बैंक शाखा प्रबंधक के आवास पर मारा छापा, रिश्वत लेते रंगेहाथ गए थे पकड़े

जौनपुर आजमगढ़ जिले में यूबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक जौनपुर जिले के सरायलोका गांव निवासी सर्वेश यादव रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे । देर रात एंटी करप्शन टीम ने उनके घर पर छापा मारा। 
बैंक शाखा प्रबंधक के आवास पर मारा छापा
बैंक शाखा प्रबंधक के आवास पर मारा छापा - 
जौनपुर जिले के सरायलोका गांव निवासी एवं आजमगढ़ जिले यूबीआई बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात सर्वेश यादव के आवास पर शनिवार रात एंटी करप्शन टीम ने  सर्च वारंट लेकर घर की तलाशी ली। शनिवार दिन में शाखा प्रबंधक सर्वेश  रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे। उनकी गिरफ्तारी होने की जानकारी परिजनों को देते हुए एंटी करप्शन टीम सर्च वारंट दिखाया तो सभी हैरान रह गए।
टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सभी कमरों की तलाशी ली। घर में मिले आभूषणों की सूची बनाकर परिजनों को दिया। घर में कैश मिलने की सूचना नही मिली है। यह कार्रवाई देर रात करीब 12 बजे तक चली। रात 9 बजे बक्शा थाने पहुंची टीम ने थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह से सरायलोका गांव निवासी सर्वेश यादव के घर छापा मारने की बात कही।
उपनिरीक्षक मनोज सिंह और महिला सिपाहियों के नेतृत्व में पुलिस टीम शाखा प्रंबधक के घर पहुंची। टीम ने घर पर मौजूद सर्वेश के पिता रामखेलावन यादव को अपना परिचय देते हुए घर की तलाशी लेने की बात कही। रामखेलावन के दो पुत्रों में बड़े पुत्र संतोष यादव वाराणसी में इंजीनियर हैं।  छोटा पुत्र सर्वेश आजमगढ़ में यूबीआई  बैंक में शाखा प्रबंधक हैं।  एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की जानकारी अधिकांश लोगों को सुबह पता चली। ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगाते रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh