मिशन शक्ति व नवरात्रि आगाज के अवसर पर डीआईजी रेंज आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा किया गया पैदल गस्त
आजमगढ़: आज दिनाँक- 02/04/2022 को मिशन शक्ति व नवरात्रि आगाज के अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य,अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, समस्त चौकी प्रभारी थाना कोतवाली के मय हमराह व पुलिस लाईन्स के फार्स के साथ अग्रसेन चौराहा से थाना कोतवाली, महिला अस्पताल, चौक, सर्राफा मार्केट, पुरानी कोतवाली, पहाड़पुर, शिबली कालेज. ब्रम्हस्थान से करतालपुर तक पैदल मार्च किया गया। गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी। व बड़ी दुकान के मालिकों से दुकान के समाने CCTV कैमरा लगवाने हेतु बताया गया तथा व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याए भी सुनी गयी।



























































Leave a comment