Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी आजमगढ़ ने निरूद्दीनपुर में कोटेदार शारदा देवी के यहॉ राशन वितरण का आकस्मिक किया निरीक्षण

आजमगढ़ 02 अप्रैल-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज निरूद्दीनपुर में कोटेदार शारदा देवी के यहॉ राशन वितरण का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने चावल एवं गेहूॅ की गुणवत्ता की जांच किया। उन्होने पात्र कार्ड धारकों से राशन वितरण की जानकारी प्राप्त किया। कार्ड धारकां ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कोटेदार समय से एवं निर्धारित यूनिट के अनुसार गेहूॅ एवं चावल का वितरण किया जाता है। जिलाधिकारी ने कोटेदार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्हें अच्छे काम के लिए प्रशस्ति पत्र दिये जायें। 
जिलाधिकारी ने जूम मीटिंग के माध्यम से भी अन्य कोटे की दुकानों पर राशन  वितरण की समीक्षा किया। उन्होने एसडीएम बूढ़नपुर को तत्काल पचरी, गजेन्दरपट्टी धनहरा के कोटेदार के यहां पहुॅचकर राशन वितरण की जांच करने के लिए निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिया कि यहां के कोटेदार की काफी शिकायत मिल रही है, इनकी तत्काल जांच करें एवं राशन कार्ड धारकों के बयान भी रिकार्ड किया जाये। उन्होने कहा कि राशन की उठान एवं वितरण की पूरी जानकारी लिया जाये। उन्होने कहा कि खाद्यान्न वितरण में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पायी जाये तो तत्काल एफआईआर दर्ज करायें। 
जिलाधिकारी ने राशन लेने के लिए आयी महिलाओं से पोषण वितरण की जानकारी प्राप्त किया। महिलाओं ने अवगत कराया कि 6 माह में एक बार मिला था। अनीता पत्नी अमरजीत, मंजू पत्नी मूलचन्द, सरिता पत्नी बालकरन, सीमा पत्नी हीरा, पूनम पत्नी सनी, अनीता पत्नी विशाल, राधिक पत्नी मणि निवास तथा उर्मिला, सोनमती एवं सरजू ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पिछले 6 माह में एक बार बच्चों के लिए पोषण मिला था। जिलाधिकारी ने महिलाओं के बयान की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जांच में सत्य पाये जाने पर सुपरवाइजर के निलंबन के लिए शासन को संस्तुति की जायेगी। 
भ्रमण के दौरान एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार, जिला पूति अधिकारी सुनिल कुमार पुष्कर, पूर्ति निरीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-02.04.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh