एक ही गेहूं क्रय केंद्र के भरोसे कैसे होगी गेहूं की खरीद : दीदारगंज
दीदारगंज-आजमगढ़ : ऐसे में जब किसानों की गेहूं की फसल पक कर तैयार है और किसान दिन रात एक करके अपने खून पसीने से तैयार की गई फसल की कटाई मड़ाई में लगा है और मन में गेहूं का अच्छा भाव पाने की ख्वाहिश पाले हुए है कि हम अपने गेहूं को सरकारी क्रय केंद्र पर बेच कर सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 2015₹प्रति कुंटल अर्जित करेंगे ।लेकिन तहसील क्षेत्र में 209 गांवों के किसानों की गेहूं की फसल को बेचने के लिए सिर्फ एक ही सरकारी क्रय केंद्र स्थापित कर किसानों के साथ धोखा किया गया है। जब कि पूर्व में मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र में कई क्रय केंद्र थे अब कई क्रय केंद्र को प्रशासन द्वारा बंद कर देने से किसानों के माथे पर चिन्ता की लकीरें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं ।किसान अपनी गाढ़ी कमाई को साहूकारों के हाथों औने पौने दामों में बेचने को विवश है ।यह मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के किसानों के साथ अन्याय है जब कि बगल की तहसील लालगंज में चौदह गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं ।क्षेत्र के किसान रामपाल सिंह वीरेन्द्र कुमार यादव सुमंत सिंह विजय बहादुर यादव चंद्रिका यादव लवकुश सिंह आदि ने खरसहन कला में अतिशीघ्र गेहूं क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग की है तथा कहा कि अगर क्रय केंद्र स्थापित नहीं किया गया तो हम किसान साधन सहकारी समिति खरसहन कला पर आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे ।



























































Leave a comment