दरवाजे का ताला तोड़ हजारों की चोरी
दीदारगंज-आजमगढ़ : गुरूवार 31मार्च की रात को दीदारगंज थाना क्षेत्र के आदममऊ गांव में लीलावती चौहान पत्नी स्व0राम मिलन चौहान के नहर पर स्थित पक्के मकान के घर का ताला तोड़ कर घर में रखी हुई पांच हजार रूपये नकदी,सोने की चेन दस ग्राम,दस हजार चांदी की पैजेब घर में लगी हुई एलसीडी (दस हजार रूपये)पांच साड़ी तथा जरूरी कागजात चोर उठा ले गए तथा साथ ही चाय के दुकान की भट्टी भी फोड़ दिए ।इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को शुक्रवार को सुबह तब हुई जब लीलावती चौहान अपने दूसरे मकान से अपने नहर पर बने घर पर आई तो देखा कि लोहे के दरवाजे में लगा ताला तोड़ दिया गया था ।तथा घर में रखा बाक्स नहर में मिला ।इसकी सूचना 112पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची साथ ही थानाध्यक्ष मदनकुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल एवम आवश्यक कार्यवाही में जुटे ।चोरी की लिखित सूचना थानाध्यक्ष को पीड़िता द्वारा दे दी गई है।



























































Leave a comment