Latest News / ताज़ातरीन खबरें
रौनापार में नालिया पड़ी हुई है जाम नाली की पट्टी टूटने से दुर्घटना की रहती है आशंका, जिम्मेदार मौन
उत्तर प्रदेश सरकार तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाकर आम जनमानस को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास में जुटी हुई है परंतु कहीं कहीं और सुविधाएं धरातल पर नहीं दिख रही । वही आजमगढ़ जनपद के रौनापार बाजार के आसपास की बात करें तो यहां नालियां जाम होकर बजबजा रही हैं । नालियों पर सीमेंटेड पट्टी की भी व्यवस्था कम दिख रही है या तो टूटी पड़ी हुई है जिससे लोगों के लिए दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है स्थानीय कुछ ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या बीते वर्षों से पड़ी है इस संबंध में जिम्मेदारों को संज्ञान भी दिलाया गया परंतु आज तक संबंधित जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं लिया जिससे स्थानीय लोग परेशान है ।



























































Leave a comment