Latest News / ताज़ातरीन खबरें

परीक्षाफल वितरण व सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र हरैया अंतर्गत अजगरा मगरवी बेलहिया स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर गुरुवार को परीक्षा फल वितरण व सम्मान समारोह एवं स्कूल चलो अभियान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हरैया राजेश कुमार व राम अवध यादव रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता रविशंकर यादव तथा संचालन नागेंद्र पटेल ने किया । कार्यक्रम समारोह के दौरान स्कूली बच्चों को परीक्षा फल का अंक पत्र वितरित किया गया तथा अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत भी किया गया साथ ही साथ स्कूल चलो अभियान संगोष्ठी कार्यक्रम के तहत उपस्थित लोगों को जागरूक भी किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला । इस अवसर राम अवध यादव के रवि शंकर यादव राजेश, नागेंद्र पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh