Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बसपा को जबरदस्त झटका-बिलरियागंज ब्लाक प्रमुख पति सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल -कहा, भाजपा के सिद्धांत व विचारधारा से हुआ प्रभावित, अब भाजपा को प्रदान करेंगे मजूबती

-कहा, भाजपा के सिद्धांत व विचारधारा से हुआ प्रभावित, अब भाजपा को प्रदान करेंगे मजूबती
आजमगढ़ । जनपद के बिलरियागंज के ब्लाक प्रमुख पति व बसपा से गोपालपुर विधान सभा का हाल ही में चुनाव लड़े रमेश यादव गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान माेर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व आजमगढ़-मऊ विधान परिषद चुनाव के प्रभारी कामेश्वर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस मौके पर भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी अरुणकांत यादव, भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के साथ ही पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
भाजपा में शामिल होने के बाद बिलरियागंज ब्लाक प्रमुख पति रमेश यादव ने कहा कि बसपा का कोई भी सिद्धांत अब नहीं रह गया है। जिसके चलते उसका जनाधार भी काफी गिर रहा है। रही भाजपा की बात तो उसका अपना सिद्धांत हैं। वह सबका साथ व सबका विकास व सबका विश्वास के साथ काम करती है। उसके इसी सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भाजपा के एक भी सीट न जितने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में भाजपा जीत का खाता खोलेगी। भाजपा प्रत्याशी अरुणकांत यादव को जिताने के लिए वे पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में लग गए हैं। लोकसभा उप चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। प्रदेश में खासकर एक विरादरी के लोगों के सपा में झुकाव के सवाल पर कहा कि सपा जाति व धर्म के नाम पर राजनीति करती है, जबकि भाजपा सभी को साथ लेकर राजनीति करती है। रही विरादरी की बात तो पूर्वांचल में सपा के गढ़ में ही यादवों ने भाजपा को वोट देकर जिताने का काम किया है। वे यादव बिरादरी के लोगों को अधिक से अधिक भाजपा के साथ जोड़ने का काम करेंगे। बता दें कि वर्तमान में रमेश यादव की पत्नी बिलरियागंज ब्लॉक की प्रमुख हैं।
 किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख व बसपा प्रत्याशी रहे रमेश यादव के भाजपा में आने से आजमगढ़ में भाजपा काफी मजबूत होगी, और भारतीय जनता पार्टी एमएलसी के चुनाव में काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी और भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है । 
रमेश यादव के साथ भाजपा की सदस्यता लेने वाले प्रमुख लोगों में बिलरियागंज के पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष श्रीराम यादव, मोहम्मदपुर के प्रधान इसरार अहमद सहित बसपा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर सगड़ी के पूर्व विधायक बन्दना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय, मुबारकपुर विधान सभा से चुनाव लड़ चुके अरविंद जायसवाल, श्री कृष्ण पाल, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, आजमगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी रहे राकेश मिश्र उर्फ गुड्डू, गोपालपुर विधानसभा से चुनाव लड़े सत्येंद्र राय, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, पूर्व विधायक व एमएलसी प्रत्याशी अरुण कांत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh