Latest News / ताज़ातरीन खबरें

किसी ने पुष्पगुच्छ तो किसी ने माला पहनाकर किया स्वागत ,केंद्रीय विद्यालय की अति शीघ्र होने जा रही है स्थापना: गिरीश चंद यादव (खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री)


करंजाकला जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी में दोबारा जीत का खिताब अपने नाम दर्ज करने वाले गिरीश चंद यादव ने बृहस्पतिवार लोगों से रोड शो के माध्यम से जनसंपर्क किया तथा दोबारा अटूट विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया। 

लोगों को संबोधित करते हुए गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने अटूट विश्वास व्यक्त किया और भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताते हुए हमें जनता की दोबारा सेवा करने का अवसर दिया इसके लिए हम पूरे क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हैं और अगले 5 साल मे अति शीघ्र विकास की धारा बहेगी यह हमारा आप सब से वादा है। शिक्षा पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि अति शीघ्र ही केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से सिद्धिकपुर में होने जा रही है जिससे ना केवल शिक्षा का विकास बल्कि लोगों में शिक्षा के माध्यम से विकास होगा, बहुत जल्द हमारे द्वारा हर ग्राम पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्या सुनी जाएगी और उसका निस्तारण अति शीघ्र किया जाएगा। 

सिद्धिकपुर इंदिरा गांधी स्टेडियम के उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने स्टेडियम के खिलाड़ियों के साथ मिलकर गिरीश चंद यादव का स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ देकर 2022 चुनाव में जीत हासिल करने की बधाई दी। इस अवसर पर सुजीत विश्वकर्मा,कपीलदेव प्रधान डाल्हनपुर,राजीव चौहान (क्षेत्र पंचायत सदस्य),अवधेश चौहान, जितेन्द्र सिंह पुर्व ब्लाक प्रमुख, लोहता ग्राम प्रधान मिथिलेश कुमार यादव, प्रभात यादव चंदन यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh