Latest News / ताज़ातरीन खबरें
कागज में रास्ता है तो निर्माण के बीच में मकान भी पड़े तो तोड़ दिया जाए -जिलाधिकारी आजमगढ़
अहरौला - क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेदौरा मेंं आज दिन बुधवार को दिन के 4:00 बजे निरिक्षण करन पहुंचे जिले के जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी गांव के बाहर ही गाड़ी से उतर गए और अपने आला अधिकारियों के साथ जैसे ही गांव में पहुंचे मानो गांव के लोग अपनी शिकायतों का अंबार लेकर उमड पड़े हो इसी
बीच गांव के दलित बस्ती में पहुंच कर पहले तो रास्ते में ही रोड के बीच में नाली का मेनहोल टूटे हालत में खुला था नाली कचरे से भरकर दूषित कर रही थी उसे जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए तुरंत खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद से पूछताछ की और ग्राम पंचायत अधिकारी सौरव भारती से व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया और कहां की गांव के अंदर कहीं भी नाली खुली नहीं रहनी चाहिए और सभी नालियों को एक साथ जोड़ कर अंडरग्राउंड डेंन बनाकर गांव के बाहर में किसी पोखरे में जाकर के सभी को जोड़ा जाए ताकि जल संचयन भी हो और गांव की जल निकासी भी सुनिश्चित हो गांव में हर जगह गीला और सूखा कूड़े के लिए डस्टबिन लगाया जाए इसके लिए डीपीआरओ को भी निर्देशित किया और ग्राम विकास अधिकारी से कहा अपनी मनमर्जी से गांव का सही रूप से विकास करो और किसी भी अधिकारी द्वारा अगर शोषण किया जा रहा है तो उसकी शिकायत मुझसे आकर पर्सनली मिलकर करो इसके बाद जिलाधिकारी पैदल ही वहां से निकलकर पार्वती देवी पत्नी भेजना राम की शिकायत पर उसके कच्चे खपरैल के गिरे घर को देखने के लिए पहुंच गए और उसने जिलाधिकारी से आवास की मांग की जिसके बाद जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी से आवास ना मिलने की जानकारी ली इसके बाद सफाई देते हुए ग्राम प्रधान पति चंद्रजीत निषाद ने कहा कि इनके पास पक्का मकान है लेकिन महिला ने कहा नहीं है जिसके बाद जिलाधिकारी ने प्रधान से कहा इन्हें आवास दिलाने का प्रयास करें इसके बाद जिलाधिकारी वहां से निकल कर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनीता राज के घर के पास पहुंचे वहां पर बने दो अधूरे आवासों को देखकर ग्राम पंचायत अधिकारी और सूचना अधिकारी और एसडीएम बुढ़नपुर और खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन लोगों ने आवास का पैसा लेकर समय के अंतर्गत आवास नहीं बनवाया उनकी कोई बात नहीं सुनी जाए और अगर इनके नाम से कोई जमीन का पट्टा किया गया है तो उसे भी निरस्त कर दिया जाए और इनका आवास निरस्त करके इनकी जगह पर प्रतीक्षा सूची में पहले से ही अंकित आवास के पात्र लाभार्थी को इनकी जगह पर वह आवास दे दिया जाए और इनको दिया गया धन की रिकवरी करा दी जाए और डीपीआरओ को निर्देश दिए कि जितने भी आवास अभी तक 21-22 में दिए गए हैं उनकी जियो टैगिंग सुनिश्चित की जाए और उनके पूर्ण होने की पूरी दशा में रंग रोगन के साथ सभी आवासों की तस्वीर उपलब्ध कराई जाए इसके बाद गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह से कहा कि गांव के अंदर जितने भी कुल मिलाकर 36 पोखरे हैं उन सभी छोटे-बड़े पोखरो को कबजा मुक्त कराया जाए इसके बाद वहां से निकलने के बाद जिलाधिकारी जैसे ही गांव के बाहर निकल रहे थे की आवास की लाभार्थी पूजा देवी ने हाथ जोड़ते हुए जिला अधिकारी का रास्ता रोक दिया और प्रार्थना की कि महोदय हमें आवास तो मिला है पर वहां तक जाने के लिए कोई साधन नहीं है रास्ता तो कागज में है पर बना नहीं है और रास्ता में दबंग लोग अतिक्रमण कर लिए हैं जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारी से नक्शे के आधार पर तुरंत जानकारी ली और कहा कि अगर रास्ता कागज में है तो वह बनना चाहिए अगर किसी का मकान भी है तो उसे तोड़ दिया जाए इसके बाद जिलाधिकारी वहां से निकल कर सीधे गांव के प्राथमिक विद्यालय पर जहां सैकड़ों लोग राशन और जन समस्याओं को लेकर के शिकायत करने के लिए 2 घंटे से इंतजार कर रहे थे वहां जिलाधिकारी नहीं गए और वही से सीधे जिले के लिए निकल गए इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह मनरेगा अधिकारी विभूति सिंह थानाध्यक्ष अहरौला राजेश कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ योगेश कुमार गौतम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ एसडीएम बुढ़नपुर आदि लोग उपस्थित रहेकागज में रास्ता है तो निर्माण के बीच में मकान भी पड़े तो तोड़ दिया जाए -जिलाधिकारी
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) March 30, 2022
अहरौला .... pic.twitter.com/IDvwxBVwte



























































Leave a comment