Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आगामी नवरात्रि और रमजान को देखते हुए एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित

निज़ामाबाद आज़मगढ़।आज 30 -3-22 को निज़ामाबाद थाना परिसर में शाम 4 बजे आगामी नवरात्रि और रमजान को देखते हुए एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह ने किया।उपजिलाधिकारी ने कहा कि यह त्योंहार आप सभी लोंगो का है इसे मिलजुल कर मनाये।निज़ामाबाद कस्बा ऐतिहासिक कस्बा है यह कस्बा गुरुनानक और महर्षि दत्तात्रेय की तपस्थली है यहां पर मां शीतला का पवित्र मंदिर है जहां पर दूर दूर से लोग अपनी मुरादे पूरी करने आते रहते हैं।इस कस्बे के बने मिट्टी के बर्तन देश ही नही वरन विदेशों में भी प्रसिद्ध है।यहाँ के लोंगो की आपस मे प्रेम भाईचारगी की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल दी जाती है। उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह ने कहा कि नवरात्रि और रमजान का त्यौहार हमे आपस में प्रेम और भाई चारगी सिखाती है।फिर भी अगर कहीं कोई त्यौहार में खलल डालने की कोशिश करता हुआ दिखे तो तुरंत सूचित करें। नवागत थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कहाकि आप लोग प्रेम से अपने त्यौहारों को मनाये क्योकि कोई भी त्योंहार किसी का भी हो सबके त्योंहार का सम्मान सभी धर्मों के लोग करें।थाना प्रभारी ने कहाकि आगे नवरात्रि और रमजान का पर्व है आप सभी लोग अपने त्योंहार को प्रेम और भाईचारगी से मनाये।त्योंहार में खलल डालने वाले बख्से नही जायेंगे। नवागत थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने कहा कि पुलिस आप की सेवा में हमेशा है आप लोग हमारा सहयोग करे कही कोई दिक्कत हो तो आप लोग हमे सूचित करें।।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह,सी ओ सिटी सौम्या सिंह थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली,उपनिरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी, रसीदगंज चौकी प्रभारी चंद्रशेखर यादव,नगर पंचायत अध्यक्षा प्रेमा यादव,,का0हर्षित कुमार,का सत्यम सिंह,का0वीरेंद्र सरोज,काo आशीष सिंह,अनंत कुमार श्रीवास्तव अवर अभियंता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अलाउद्दीन,ग्राम प्रधान दिनेश सोनकर,ग्राम प्रधान मोती यादव, अबु बकर,सत्येंद्र चौहान,क्षेत्र और कस्बे के काफी संख्या में सम्मानित नागरिक, व्यापारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh