Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने 24 जिलों में आज द्वितीय पाली के इण्टरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षायें निरस्त

आजमगढ़ 30 मार्च-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के 24 जिलों में आज द्वितीय पाली के इण्टरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षायें निरस्त कर दी गई है। आज दिनांक 30 मार्च 2022 को द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की सीरीज-316 ईडी तथा 316 ईआई के प्रश्न पत्र के प्रकटन की आशंका के दृष्टिगत 24 जनपदों में उक्त सीरीज के प्रश्न पत्र के वितरण के कारण इन जनपदों के समस्त परीक्षा केन्द्रों की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इन जिलों में बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोण्डा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, अम्बेडकरनगर एवं गोरखुपर शामिल हैं। परीक्षा निरस्त होने के बाद उक्त परीक्षा को आयोजित कराने की तिथि शीघ्र घोषित की जायेगी। इसके बारे में बोर्ड जल्दी सूचना जारी कर सकता है।
इस संबंध में शिक्षा निदेशक (मा0) एवं सभापति माध्यमिक शिक्षा परिषद, विनय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी कर परीक्षा के निरस्त होने की जानकारी दी है। आदेश में बताया गया है कि इन 24 जनपदों को छोड़कर बाकी जगह पर परीक्षायें यथावत आयोजित की जाएगी।

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-30.03.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh