Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गैंगेस्टर एक्ट के तहत चार लोगों की बेनामी संपत्ति व वाहनों को जब्त करने का डीएम ने दिया निर्देश


आजमगढ़ – जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने विभिन्न अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर गैंग लीडर अरूण कुमार यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी ग्राम एकडंगी थाना कप्तानगंज आजमगढ़ एवं उनके गैंग के चार सदस्य मुलायम यादव पुत्र स्व0 सतिराम निवासी ग्राम एकडंगी थाना कप्तानगंज आजमगढ़, सत्यपाल निषाद पुत्र राजाराम निषाद निवासी पचरी थाना अतरौलिया आजमगढ़, संजय यादव पुत्र स्व0 विश्वनाथ यादव निवासी सिकहुला कंगलीपुर थाना अतरौलिया आजमगढ़ एवं शिवरतन यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त अभियुक्तों के द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी बेनामी संपत्तियों एवं वाहनों को जब्त कर आवश्यक कार्यवाही किया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh