Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निजामाबाद के थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडे का स्थानांतरण ,विदाई समारोह

निजामाबाद आजमगढ़ प्रशासन द्वारा जनपद में पुलिस विभाग में किए गए फेरबदल में निजामाबाद के थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडे का स्थानांतरण जीयनपुर हो जाने पर पुलिस स्टाफ और क्षेत्रवासियों द्वारा थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय 5 महीने 20 दिनों के कार्यकाल में क्षेत्रवासियों और कस्बेवासियों के चहेते रहे।उन्होंने इतने कम समय में दशहरा,दीपावली,भैयादूज,होली, शब ए बारात जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को कुशलता पूर्वक संपन्न कराए।आज उनके स्थानांतरण पर पूरे पुलिस स्टाफ और नागरिकों ने माल्यार्पण कर उन्हें उपहार देकर विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की। थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडे ने क्षेत्र के लोगों द्वारा सहयोग करने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद किया वह कभी ना भूलने वाली यादों को अपने साथ ले जाने की बात कही।उन्होंने नम आंखों से उपस्थित सभी लोगो से कहे कि जाने अनजाने में अगर मेरे द्वारा किसी के दिल को ठेस पहुंची हो तो उसे आप लोग माफ कर दीजिएगा।आप लोगो ने मुझे बहुत प्यार दिया है आप लोगो की याद मुझे बहुत आयेगी।उन्होंने कहा कि पत्रकार बंधुओ ने मुझे बराबर सहयोग दिया आप लोगो के प्यार दुलार को हम कभी भूल नही पाएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक शमशाद अली ,उप निरीक्षक अशोक त्रिपाठी,उपनिरीक्षक पवन शुक्ला, रसीद गंज चौकी प्रभारी चंद्रशेखर यादव,सौरफ पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh