Latest News / ताज़ातरीन खबरें

14 माह से कर रहा था शारीरिक शोषण शादी का दबाव बनाने पर आडियो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक की रहने वाली एक युवती ने सोमवार को रानी की सराय थाने में एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के बाद 24 घंटे के अंदर आरोपी को बेलईसा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। जीयनपुर की रहने वाली युवती ने सोमवार को रानी की सराय थाने पर दी तहरीर में बताया कि तमौली गांव निवासी राहुल पुत्र रामरतन शादी का झांसा देकर उसके साथ 14 माह से शारीरिक शोषण कर रहा था। इस दौरान उसने मोबाइल पर हुई अश्लील बातचीत को रिकार्ड भी कर दिया। उसने जब राहुल पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो वह पीछे हटने लगा और अंततः आडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। तहरीर के आधार पर रानी की सराय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर ही एसओ दिलीप कुमार सिंह ने नामजद आरोपी राहुल को मंगलवार की सुबह बेलईसा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh