Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ औषधि विक्रेता जन कल्याण समिति के तत्वाधान में होली मिलन समारोह

मऊ।औषधि विक्रेता जन कल्याण समिति के तत्वाधान में 20 मार्च दिन रविवार को शाम 6:00 बजे से राजारामजी धर्मशाला मोहम्मदाबाद गोहना में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें औषधि विक्रेताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल और माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया और आनंद उठाया और गुझिया का रसास्वादन किया   देर रात तक चले इस कार्यक्रम मैं लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया
        कार्यक्रम की शुरुआत सलमान घोसवी की नज्म हम पढ़ते हैं नमाज गंगा में वजू करके से शुरू हुई और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा धर्मशाला  गूंज उठा शायर 
-इशराक़ अज़ीज़ी खैराबादी ने अपनी नई नज़्म 
मेरा महबूब है लाजवाब ....!!
मेरा महबूब है लाजवाब ....!!
सुनाकर काफी वाहवाही लूटी
        मोहम्मदाबाद गोहना की इतिहास में औषधि विक्रेताओं द्वारा पहली बार आयोजित होली मिलन समारोह में जहां हिंदू मुस्लिम एकता दिखी वहीं लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर  फूलों से होली खेली कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष शिवजी राय  महामंत्री प्रवीण पाण्डेय घोसी के अध्यक्ष अरविंद तिवारी  महामंत्री निर्भय पांडे  मुन्ना सिंह और बसपा प्रत्याशी रहे और व्यापार मंडल के तहसील प्रभारी धर्म सिंह ने संबोधित किया कार्यक्रम को रमेश सिंह तीर्थराज सिंह ने संबोधित किया
         कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मदाबाद गोहना सीएचसी प्रभारी डॉ गिरीश चंद्रा ने कहा की औषधि विक्रेता जीवन रक्षक दवाओं को बेचने के साथ-साथ लोगों का कल्याण भी करते हैं और मैं उनसे अपेक्षा करता हूं कि वह हर समय गरीब और असहाय लोगों का  पैसा ना होने पर भी दवा उपलब्ध कराने का प्रयास करें 
        औषधि विक्रेता जन कल्याण समिति के अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव ने कहा कि मोहम्मदाबाद गोहना के इतिहास में यह पहली बार होली मिलन समारोह का आयोजन हो रहा है जिसमें इतनी अधिक संख्या में  औषधि विक्रेता की उपस्थिति गौरवान्वित करती है और संगठन को मजबूती प्रदान करती है मैं अध्यक्ष रहूं या ना रहूं लेकिन यह संगठन चलता रहेगा और मैं आपसे अपेक्षा करता हूं कि संगठन की मजबूती के लिए इसी तरह आप हर समय अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहिएगा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिपाल मद्धेशिया सुरेंद्र चौहान भूपाल  मद्धेशिया अनिल मौर्य श्यामलाल अखलाक अहमद  जय राम गुप्ता तूफानी चौहान डॉ रमेश यादव रामधनी यादव प्रदीप गुप्ता विनोद राय राजेश यादव  शाह रजा पिंटू गौण  हरिराम निषाद अरविंद गुप्ता गोल्डी वर्मा हेमंत गुप्ता डॉ अशोक कुमार ओम प्रकाश शर्मा आलोक त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन रामधनी यादव ने किया और अध्यक्षता विष्णु कांत श्रीवास्तव ने किया अंत में उन्होंने सभी औषधि विक्रेताओं बंधुओं का और मीडिया कर्मियों का आभार जताया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh