Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों का शत्-प्रतिशत आधार (डेमोग्राफिक) प्रमाणीकरण कराये जाने का निर्देश


आजमगढ़ 21 मार्च-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों का शत्-प्रतिशत आधार (डेमोग्राफिक) प्रमाणीकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। विभाग द्वारा आधार (डेमोग्राफिक) हेतु प्रत्येक जनपद का न्यूनतम दैनिक लक्ष्य-750, साप्ताहिक लक्ष्य 4500 तथा मासिक लक्ष्य 18000 निर्धारित किया गया है, तत्क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों की सूची, जिसमें पेंशनर की सत्यापन आख्या एवं आधार नम्बर/मोबाइल नम्बर अंकित किये जाने हेतु रिक्त है, को समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध कराया गया है कि क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से पेंशनरों का स्थलीय सत्यापन कर सत्यापन आख्या एवं आधार नम्बर/मोबाइल नम्बर अंकित कर सूची जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़ के कार्यालय को उपलब्ध कराया जाय। 
उक्त योजनान्तर्गत आधार (डेमोग्राफिक) प्रमाणीकरण का कार्य पेंशनर स्वयं मोबाइल/जनसुविधा केन्द्र/सहज जनसेवा केन्द्र/किसी भी कम्प्यूटर की दुकान से भी ऑनलाइन करा सकते हैं। 
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि समस्त ग्राम प्रधानों/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/रोजगार सेवक/पंचायत मित्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करायें कि वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत वेबसाइट https://sspy- up.gov.in के माध्यम से पेंशनर स्वयं मोबाइल/जनसुविधा केन्द्र/सहज जनसेवा केन्द्र/किसी भी कम्प्यूटर की दुकान से आधार (डेमोग्राफिक) अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय आजमगढ़ से आधार प्रमाणीकरण करायें, यदि पेंशनर द्वारा आधार खाता से लिंक नहीं कराया जाता है तो विभाग द्वारा पेंशनर की पेंशन नहीं प्रेषित की जायेगी। अतएव इसे विशेष प्राथमिकता प्रदान करें। 

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-21.03.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh