Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दहेज रहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु की गई बैठक

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लांक के अंतर्गत उरदिहा गांव स्थित पटेल इंटर कॉलेज परिसर में आगामी 24 अप्रैल को दहेज रहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक आवश्यक बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता महा प्रधान राम प्रसाद पटेल ने किया । बैठक में मुख्य अतिथि श्री माता प्रसाद पूर्व प्रधानाचार्य गोरखपुर संयोजक राम सकल सिंह पटेल रहे जबकि संचालन रवि शंकर यादव ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए गोवर्धन जन कल्याण समिति के संयोजक रामसकल पटेल ने कहा कि आगामी 24 अप्रैल को दहेज रहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी लोग तैयारी में जुट जाएं जिससे बीते वर्षो की भांति इस वर्ष अच्छा से अच्छा कार्यक्रम संपन्न हो सके । आप सबके सहयोग से हम 501 जोड़े शादी के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल भी होंगे । इस दौरान बैठक में संतोष सिंह जालंधर यादव चंद्रशेखर गजेंद्र सिंह आदि लोगों ने अपना अपना संबोधन प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श और मंथन किया गया । इस अवसर पर अच्छेलाल , राम प्रसाद यादव , श्रीकेश , राजेश , प्रेमशंकर , लालू सिंह , राघव , वीरेंद्र सिंह , ओमप्रकाश सिंह , सत्यनारायण यादव , सुरेंद्र सिंह , रामलखन , चंद्रिका , सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh