विश्व गौरैया दिवस पर गोष्ठी : दीदारगंज
दीदारगंज-आजमगढ़ : क्षेत्र के सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव के सभागार में विश्व गौरैया दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गौरैया पंछी के अस्तित्व पर पैदा हो रहे संकट को लेकर तथा उनके अस्तित्व को बनाए रखने के लिए लोगों ने अपने बिचार ब्यक्त किए
इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने कहा कि
प्रकृति द्वारा पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों फसलों के अलावा जीव जंतुओं का उपहार मिला है जिसमें जीव जंतुओं की दुनिया में पंछी जगत भी है जिसमें से गौरैया भी एक है ।गौरैया सीधा साधा पंछी है जिसका रंग भूरा स्लेटी तथा काला होता है ।गौरैया प्रायः कच्चे मकान ,खंडहर तथा मंडई में निवास करती हैं ।इनका घरों में रहना प्राय हिंदू धर्म के अनुसार शुभ माना जाता है । बुजुर्गों का कथन है कि आपत्ति के पूर्व ही गौरैया घर छोड़ कर चली जाती हैं।गौरैया प्राय अपना घोंसला घास फूस से बनाती हैं और उसी में अपना अंडा देती हैं तथा कुछ दिनों के बाद अंडा को से कर बच्चे को जन्म देती है तथा कुछ दिनों के बाद बच्चों को घोंसला से उड़ा कर प्रशिक्षण देती हैं ।आज के आधुनिक युग में गौरैया की संख्या में निरंतर कमी देखी जा रही है जिसका मुख्य कारण अंधाधुंध हरे वृक्षों की कटाई,कच्चे मकानों तथा मंडई की कमी होना एक कारण है ।मुख्य कारण यह भी है कि फसल उत्पादन में प्रयोग होने वाले रासायनिक उर्वरक एव कीटनाशक दवाएं भी हैं फसल उत्पाद को खाने से पंछियों की प्रजनन छमता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।इन सबके अलावा दूर संचार को चुस्त दुरुस्त करने के लिए लगाए गए टेलीफोन टावर से चौबीसों घंटे निकलने वाले खतरनाक रैडिएशन का भी पंछी जगत पर दुष्प्रभाव है जिसकी वजह से आए दिन पंछियों के मरने की खबरें मिलती हैं ।आज हमें गौरैया पंछी को प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए बचाना होगा ।इनके लिए घरों में लकड़ी का घोंसला लगाना तथा पीने के पानी तथा खाने की समुचित ब्यवस्था करनी होगी तभी शुभ के प्रतीक गौरैया पंछी की घटती संख्या को बढ़ाया जा सकता है ।प्राणी विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सत्येन्द्र कुमार यादव का कथन है कि गौरैया पंछी का अस्तित्व आज खतरे में है यह पंछी विलुप्त होने के कगार पर है ऐसे में हमें एक अभियान चला कर इनके संरक्षण के लिए कार्य करना होगा तथा सरकार द्वारा गौरैया पंछी के संरक्षण के लिए जारी कार्यक्रम में सहयोग करना चाहिए
इस अवसर पर अभिषेक कुमार अस्थाना,दीपक कुमार मौर्य,अंकित चौरसिया,विकास कुमार पाल मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित थे ।



























































Leave a comment