Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विधवा भाभी से तमंचा के दम पर जबरन दुष्कर्म-कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज


मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा के साथ तमंचा के बल पर देवर द्वारा दुष्कर्म के मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़िता के अनुसार सास ससुर द्वारा भी आरोपी का सहयोग किया गया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दो वर्ष पूर्व पति की हो चुकी मौत
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के पति की करीब दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। 28 नवंबर को विधवा घर में लेटी हुई थी, तभी देर रात के समय देवर घर पर आया और जरूरी काम बताते हुए दरवाजा खुलवा लिया। देवर ने आते ही उसके सीने पर तमंचा रख दिया और अपने कमरे में ले गया। वहां तमंचा के बल पर विधवा के साथ दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुनकर जब उसके बच्चे जाग गए तो आरोपी वहां से भाग गया।
सास-ससुर ने भी दिया आरोपी का साथ
इस घटना के बाद पीड़िता ने सास को सारी बात बताई तो सास-ससुर ने भी आरोपी का पक्ष लेते हुए चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित महिला शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, लेकिन वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। फिर न्याय के लिए पीड़ित महिला ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने देवर व सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh