Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वृद्ध किसान को छुट्टे सांड के हमले से मौत

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव निवासी वृद्ध किसान की शुक्रवार की शाम छुट्टे सांड के हमले से मौत हो गई।वे अपने गेहूँ की फसल के खेत से आवारा पशुओं को खदेड़ने गए थे।
 
 जरौना गांव निवासी 55 वर्षीय किसान सभाजीत विश्वकर्मा शुक्रवार की शाम अपने खेत नरवापार में छुट्टे सांडों को भगाने गए थे।उसी समय एक सांड हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।परिजन उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय ले गए। लेकिन उनकी मौत हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खेत खलिहान में घूम रहे छुट्टा पशुओं पर उचित कदम उठाए जाने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh