Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मां के साथ होली का पर्व मनाने पांच दिन पूर्व ननिहाल गए मासूम की नलकूप के हौज में डूबकर मौत

आजमगढ़। मां के साथ होली का पर्व मनाने पांच दिन पूर्व ननिहाल गए मासूम की नलकूप के हौज में डूबकर मौत हो गई। मृत बालक का शव शुक्रवार की दोपहर मेंहनगर क्षेत्र स्थित ननिहाल पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।
मेंहनगर क्षेत्र के गौरा ग्राम निवासी जितेंद्र सिंह का तीन वर्षीय पौत्र रिशु पुत्र राजू सिंह पांच दिन पूर्व अपनी मां के साथ होली पर्व पर गाजीपुर जनपद के मीरपुर स्थित ननिहाल गया था। शुक्रवार की सुबह जब ननिहाल के लोग होली खेलने में जुटे थे उसी दौरान मासूम रिशु खेलते हुए घर के पास स्थित नलकूप की ओर चला गया। नलकूप के हौज में भरे पानी में डूबकर बालक की मौत हो गई और इसकी जानकारी ननिहाल वालों को काफी देर बाद हो सकी। दोपहर बाद ननिहाल वाले मृत बालक का शव लेकर घर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। त्यौहार के मौके पर घटना की जानकारी पाते ही मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। मृत बालक के पिता रोजीरोटी के सिलसिले में अहमदाबाद रहते हैं। त्यौहार के दिन हुई इस घटना से गौरा गांव में मातम पसर गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh