Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अधेड महिला का फाँसी के फंदे के सहारे लटका मिला शव,पोस्टमार्टम के बाद सच्चाई आएगी सामने

फरिहा/मुहम्मदपुर , आज़मगढ़ ।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मसूद पट्टी मड़ैया गांव में रविवार/शनिवार की रात  50 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। मृतका सावित्री चौहान उम्र 50 वर्ष पत्नी सुरेंद्र चौहान घर पर अकेली रहती थी । मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री थी। पुत्री की शादी हो चुकी है । मृतक के पुत्र व पति सुरेंद्र मुंबई में रोजी रोटी के लिए रहते हैं। शविवार की सुबह गाँव का ही एक लड़का मृतका सावित्री के घर आटा लेने गया तो देखा कि सावित्री फंदे से लटक रही थी ,जिसकी सूचना उसने ग्रामीणों को बताया । ग्रामीणों की सूचना पर मुकामी थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को  कब्जे में ले लिया । मृतका के दामाद नवेंद्र चौहान निवासी टेंगरपुर थाना रानी की सराय ने गंभीरपुर थाने में घटना के बावत तहरीर दी । पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । घटना का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh