Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महगाई की मार,प्रशासन चौकस, उड़े ग़ुलाले रंग महका गमगम गुजिया

अम्बारी /आज़मगढ़ : होली के त्यौहार को सौहार्दपूर्ण व सकुशल सम्यन्न करने के लिये अम्बारी सहित आस पास के इलाके में चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने साथियों के साथ कि पेट्रोलिंग । देर शाम तक अम्बारी के चारों रोडों पर सिपाही ड्यूटी देते रहे ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके ।हर्षोल्लास का त्योहार होली, रंग में भांग डालती महंगाई....सखी सैंया तो खूबै कामत है।
मंहगाई डायन खाये जात है।। का असर आस पास के बाजारों में देखने को मिला । देर शाम तक दुकानदार ग्राहकों की राह देखते रहे,मंहगाई की असर होली के त्योहार पर देखने को मिली । दिनभर  बाजार में मायूसी और उदासी छायी रही। किसी प्रकार की चहल पहल देखने को नहीं मिली। हर बार की अपेक्षा इस साल होली का रंग फीका पड़ता दिखा।वहीं सुबह से होल के रंगों में रंगा रंग क्षेत्र और गमगम गुझियां की महक में हर एक वर्ग डूबा मिला।कही महगाई की मार तो कही रंग गुलाल, बुरा न मानो होली है...।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh