गाजे बाजे संग निकले लोग, झांकी ने मोहा मन, रंग गुलाल के बीच डीजे संगीत पर थिरके
आजमगढ़ होली से एक दिन पूर्व आज़मगढ़ शहर की सडकों पर परम्परागत रूप से लाग निकाली गयी। मुख्य चौक के समीप गोला मण्डी से गाजे बाजे संग झांकी संग धूम धड़ाम के साथ लाग निकली जो चौक, मातबर गंज, पुरानी सब्ज़ी मंडी चौराहे से पुन: चौक होते गुज़री तो पुरानी कोतवाली से भी झांकी संग लाग निकली जो चौक, मातबर गंज पुरानी सब्ज़ी मंडी से दल सिंगार की तरफ से गयी। होली से एक दिन पूर्व ही लाग में युवकों का जोश झलक रहा था। होली के गीतों पर युवक अबीर गुलाल उड़ाते हुए झूम रहे थे। शहर की भीड़ भाड़ वाली जगहों से दोनों लाग के गुजरने को लेकर प्रशासन लगातार चौकसी बरत रहा था। पीएसी के साथ ही पुलिस की फ़ोर्स दोनों लाग के साथ लगी हुई थी। लाग में देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र थी तो उसमे पीछे चल रहे दूल्हे लोगों को बरबस ही हंसा रहे थे। होली की पूर्व संध्या पर जनपद के ग्रामीण अंचलों में विभिन्न स्थानों पर भी झांकिया परम्परागत रूप से निकाली गयीं इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए थे।

























































Leave a comment