Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छोटी सी परिवार के लिए बड़ा बलिदान दिया है समाज ,अपनी अमानतों को बचाना हमारा लक्ष्य : भारत रक्षा दल

आजमगढ़ 17 मार्च सार्वजनिक स्थलों, पार्कों की सफाई और सुंदर बनाने में लगे भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज कुंवर सिंह उद्यान की साफ सफाई शुरू की और वहां बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले आदि की मरम्मत भी कराई 
इस कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक घंटा राष्ट्र को एक मुट्ठी समाज को समर्पित करने का संकल्प हम सबने  लिया है उसी के तहत हम लोग प्रति दिन कुछ ना कुछ समाज व लोगों के लिए करते रहते हैं, अपने स्थापना काल से ही हम लोगों ने निरंतर काम करने का जो बीड़ा उठाया है आज भी कर रहे हैं। इसी क्रम में ठंडी सड़क पार्क को लोगों के टहलने ,घूमने, खेलने लायक बना दिया गया अब हम लोग कुंवर सिंह उद्यान पार्क में भी काम कर रहे हैं इसे भी साफ सुथरा करके सजा संवार देंगे। इसके लिए किसी सरकारी धन व टेंडर की  भी आवश्यकता नहीं है, शीघ्र ही यहां भी अच्छा बदलाव दिखाई देने लगेगा,इस कार्य में प्रमुख रूप से रवि प्रकाश,सुनील वर्मा,नसीम अहमद,हिमांशु सिंह,आर के गुप्ता,राजकिशोर सिंह,मनोहर,दीपक जायसवाल, धनंजय , शंकर प्रसाद ,अमित कुमार गुप्ता सतीश शाक्य, डॉ धीर जी सुनील कुमार ,राजन,हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता श्रमदान कर रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh