Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर लिंक होना अनिवार्य जाने सरकार की स्कीम


आजमगढ़ जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न स्कीमों एवं प्रक्रिया जैसे की छात्रवत्ति योजना, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, पैन कार्ड, एलपीजी सब्सिडी में आधार कार्ड का सत्यापन मोबाइल नंबर पे ओटीपी भेजकर किया जाता है, जिसके लिए मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना आवश्यक है।
इस संदर्भ में जन साधारण को सूचित किया जाता है की जिस किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी उसके आधार नंबर से लिंक नहीं है, वे सभी ये सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (भारत सरकार के स्वामित्व वाला बैंक) के माध्यम से अपने डाकिये द्वारा UIDAI द्वारा निर्धारित आंशिक शुल्क दे कर प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने आधार नंबर एवं मोबाइल के साथ निकट के डाक घर के डाकिये से संपर्क करना है, जो यह सुविधा उनके घर पे उपलब्ध करा देगा। इसी के साथ 5 वर्ष से काम आयु के बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाने के लिए भी इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है, जो पूर्णतः निशुल्क है (प्रथम बार)। 
वर्त्तमान में यह सेवा चिन्हित स्थानों पे उपलब्ध है जिसका लाभ उठाने के लिए अपने निकटतम डाक खाने अथवा अपने डाकिये से संपर्क करें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh