Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी आजमगढ़ ने महिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण मिली खामियां लगाई फटकार


 आजमगढ़ जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज महिला जिला चिकित्सालय आजमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया है निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को मरीजों के अभिभावकों ने किया शिकायत कि प्रत्येक आपरेशन पर मरीजों से की जाती है अवैध धन उगाही। जिलाधिकारी ने मरीज वार्ड में जाकर मरीजों से पूछ-ताछ किया तो अभिभावक द्वारा बताया गया कि किसी भी काम के लिए पैसा मांगा जाता है। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जिन चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है, उन चिकित्सकों का विवरण उपलब्ध करायें।
उन्होने कहा कि इस पूरे प्रकरण को विजलेंस टीम द्वारा विशेष जांच करवाकर संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि गरीब मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा पैसा लिये जाने के प्रकरण में जीरो टॉलरेंस पर कार्य किया जायेगा। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को निर्देश दिये कि प्रत्येक दिन अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अवगत कराया जाये। और उन्होने कहा कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनें के लिए अधिकारियों के घरों में लगे सुरक्षा गार्डां को अस्पताल परिसर में तैनात किया जाय। उन्होने कहा कि परिसर के अन्दर किसी भी प्रकार की अवांछनीय तत्वों को प्रवेश न करने दिया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि जो भी अस्पताल परिसर के अन्दर आकर चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स के साथ गलत व्यवहार करता है, उससे सख्ती से निपटा जाए। उन्होने कहा कि संबंधित थाना इंचार्ज से बात कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अस्पताल परिसर के अन्दर पुलिस चौकी स्थापित करायी जाय। 
जिलाधिकारी ने इसके पश्चात अस्पताल परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जगह-जगह गन्दगी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि आउटसोर्सिंग में लगे सफाई कर्मियों पर कड़ी कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल के सीएमएस को निर्देश दिया कि मेडिकल वेस्ट को सही तरीके से न रखने पर संबंधित के विरूद्ध महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सीएमएस को निर्देश दिया कि परिसर की दीवालों को पेंट कराकर सफाई एवं स्वच्छता से संबंधित फोटो एवं स्लोगन लिखवाया जाय। 
भ्रमण के दौरान एसडीएम सदर जेआर चौधरी, सीएमओ आईएन तिवारी, महिला अस्पताल की सीएमएस, एसीएओ डॉ0 संजय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh