Latest News / ताज़ातरीन खबरें

टीबी रोगी खोजी अभियानमें ही 11टीबी के मरीज, शुरू हुआ उपचार


  मऊ -विकासखंडमोहम्मदाबाद गोहना में 9 मार्च से चल रहे सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान के क्रम में टीवी यूनिट मोहम्मदाबाद गोहना अन्तर्गत कुल आबादी के बीस प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमें टीबी के 11 मरीज मिले हैं, जिनका उपचार शुरू हो चुका है। यह जानकारी  टीबी सुपरवाइजर राणा देवेंद्र सिंह ने दी।
बताते चलें कि  भारत सरकार  भारत को टीबी बिमारी से मुक्त करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है इसी क्रम में 9 मार्च से  सक्रिय टीबी रोगी खोजी अभियान के कुल आबादी के 20 फीसदी आबादी का सघन रूप में अभियान चलाकर 3 सुपरवाइजर तथा 45 आशा कार्यकर्ती ने घर घर जाकर टीबी बीमारी के लक्षण जैसे 2 सप्ताह से अधिक समय से खांसी आना, 3 माह से 5% वजन का कम होना, बलगम में कभी कभी खून आना ,सीने में दर्द होना,साम के समय बुखार आना आदि  टीवी बीमारी के लक्षण होते हैं के बारे में अवगत कराया गया साथ ही लक्षण प्राप्त मरीजों का बलगम संग्रह एवं परिवहन के माध्यम से जांच कराई गई जिसमें 11 टीबी रोगी पाए गए जिनका उपचार शुरू कर दिया रजिस्टर्ड मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत खाते में 500 रुपये प्रति माह पौष्टिक आहार के लिये दिया जाता है। इस अभियान में मोहम्मदाबाद गोहना टीबी यूनिट के तीन सुपरवाइजर सुपरवाइजर राणा देवेंद्र सिंह, सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के सचिव सतीश कुमार पांडेय, श्रीकांत यादव  सहित कुल 45 आशा बहुओं द्वारा खैराबाद ,वलीदपुर ,भीरा ,बंदीघाट ,भातकोल, चलिसवां, बनियापार ,मड़हा,पट्टी ,मोहिउद्दीनपुर,  सुतरही, चिश्तीपट्टी ,अलाउद्दीनपुर में अभियान चलाया गया I


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh