Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी आजमगढ़ ने महिलाओं, बच्चों और लोगों से मिलकर सुना समस्या

आजमगढ़ 16 मार्च-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने देर सायं मुजफ्फरपुर ग्राम में भ्रमण के दौरान बच्चों, महिलाओं एवं अन्य व्यक्तियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं आवास, शौचालय, राशन वितरण एवं कोविड वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। ग्राम वासियों ने अवगत कराया कि आवास, शौचालय एवं राशन का लाभ मिल रहा है। यह भी अवगत कराया गया कि सभी लोगों ने टीकाकरण भी करवा लिया है। 
जिलाधिकारी ने बच्चों से बात कर स्कूल में मिलने वाले भोजन (मिड-डे-मिल) में क्या-क्या दिया जाता है, इसकी भी जानकारी ली। उन्होने मौके पर उपस्थित सीएमओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चों का विस्तृत विवरण उपलब्ध करायें कि कितने बच्चों का टीकाकरण हुआ एवं कितने बच्चों में पोषाहार मानक के अनुरूप दिया जा रहा है। ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया कि पंचायत भवन की जमीन को किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेकर एसडीएम सदर को तत्काल जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि दोषी पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय। 
भ्रमण के दौरान एसडीएम सदर जेआर चौधरी, सीएमओ आईएन तिवारी, सीवीओ, डीडीओ रवि शंकर राय, डीपीआरओ लालजी दूबे, खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-16.03.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh