जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
आजमगढ़ 16 मार्च-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने देर सायं मुजफ्फरपुर ग्राम में गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम वासियों द्वारा अवगत कराया गया कि गौ आश्रय स्थल पर बरसात के समय में अन्दर व बाहर पानी भर जाता है, जिससे पशुओं की जान का खतरा बना रहता है। जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था को तत्काल काम रोकने का निर्देश दिया। उन्होने संबंधित विभाग के अवर अभियन्ता को निर्देश दिया कि इसका तत्काल विस्तृत विवरण उपलब्ध करायें।
जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि मनरेगा एवं जन सहयोग से जेसीबी लगाकर गौ आश्रय स्थल का समतलीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ग्राम में कैम्प लगाकर छुट्टा गोवंश का पता लगायें। उन्होने कहा कि नर व मादा छुट्टा गोवंश को दो श्रेणी में बांट कर अलग-अलग स्थानों पर शिफ्ट करें। उन्होने कहा कि जो गाय दूध नही दे रही है, उनको चिन्हित कर जीयो टैगिंग कराकर गौशाला में रखना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि मनरेगा से गड्ढ़े खुदवाकर गोबर को इकट्ठा कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर आस-पास के किसानों/सब्जी की खेती करने वाले किसानों को उपलब्ध करायें। वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री से हुई आय को गौ आश्रय स्थल में प्रयोग करें।
भ्रमण के दौरान एसडीएम सदर जेआर चौधरी, सीएमओ आईएन तिवारी, सीवीओ, डीडीओ रवि शंकर राय, डीपीआरओ लालजी दूबे, खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-16.03.2022-------

























































Leave a comment