Latest News / ताज़ातरीन खबरें

होली व शब ए बरात को लेकर शांति समिति की बैठक : बिलरियागंज


बिलरियागंज । स्थानीय थाना क्षेत्र में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस अब आगामी होली के पर्व के साथ ही शब ए बरात त्यौहार को शांति और सौहार्द पूर्वक संपन्न कराने की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में सोमवार   को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के निर्देश पर बिलरियागंज  थाने में उप जिलाधकारी सगड़ी गौरव कुमार और क्षेत्रधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ल   के नेतृत्व में आगामी त्यौहार होली एवं शब-ए-बारात के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें संबंधित समितियों एवं विभिन्न धर्मों के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन व पुलिस के कर्मचारी गण मौजूद रहे उन्होंने लोगों को एक दूसरे के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की और यह भी कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जो दूसरों को पसंद न हो। एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। खासकर होली के पर्व पर हुड़दंग या हंगामा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जो भी अराजक तत्व है, उन पर पुलिस की खास  तौर से निगाहें रहेंगी। होलिका दहन की पुरानी परंपराओं का ही पालन किया जाएगा । कोई नई व्यवस्था नहीं करने दी जाएगी, अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी आम लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। किसी को भी सौहार्द को बिगाड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा, और जो भी अराजक तत्व गलत कार्य करते हुए मिलेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही थानाध्यक्ष बिजय प्रकाश मौर्य ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, रामसागर सिंह ,  अमित गुप्ता, अरविंद गुप्ता ,मोहम्मद आरिफ, श्रीराम यादव, डब्लू दुबे, तुफैल अहमद , आफाक मन्जर, विनोद कुमार सरोज सहित  सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh