Latest News / ताज़ातरीन खबरें
छुट्टा पशुओं का आतंक जारी, फसलों को बना रहे अपना निवाला किसान परेशान
बिलरियागंज/आजमगढ़ बिलरियागंज व महाराजगंज विकासखंड क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है । उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम योजनाओं की बाद भी इनकी संख्या क्षेत्रों में कम होने का नाम नहीं ले रही । छुट्टा पशु धड़ल्ले से किसानों के फसलों को अपना निवाला बना रहे हैं जिससे किसानों को फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है उसके बाद भी किसानों की फसलों का काफी नुकसान हो रहा है । किसान ज्यो ही अपने खेतों से छुट्टा पशुओं भगाते हैं फिर भी घूमकर खेतों में आ जाते हैं जिससे क्षेत्र के किसान काफी परेशान और हताश हैं । उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम योजनाओं के बाद भी इतनी संख्या में घूम रहे छुट्टा पशु जिम्मेदारों पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं ।

























































Leave a comment