Latest News / ताज़ातरीन खबरें
भव्य मानस सम्मेलन का आयोजन 15 मार्च से(कल से) - कादीपुर
कादीपुर सुल्तानपुर।श्रीराम इंटर कॉलेज जलालपुर बखरा में तीन दिवसीय भव्य मानस सम्मेलन का आयोजन 15 मार्च मंगलवार से हो रहा है। कार्यक्रम के आयोजक इंद्रमणि मिश्र ने बताया कि कालेज प्रांगण में 15,16 व 17 मार्च को दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन है। जिसमें स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज शँकराचार्य आश्रम प्रयागराज, ज्ञानेश्वरानन्द जी महाराज जौनपुर, बमबम बाबा अयोध्या आश्रम श्रोताओं को श्री राम कथा का श्रवण कराएंगे। श्री मिश्र ने नागरिकों अधिक से अधिक संख्या में राम कथा श्रवण हेतु पहुंचने का आग्रह किया है।

























































Leave a comment