सुकमा में शहीद धर्मेंद्र यादव के मूर्ति का अनावरण कर डीआईजी राकेश कुमार माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
मऊ। भेड़ियाधार गांव निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र खेदन यादव की छत्तीसगढ़ सुकमा में 13 मार्च 2018 को आतंकवादियों द्वारा हमले में शहीद हो गए थे जिनकी बॉडी पैतृक आवास पहुंचते ही पूरे छेत्र के लोगों के पैर तले जमीन खिसक गई थी। जिनकी श्रद्धांजलि एवं मूर्ति का अनावरण चंदौली से चलकर आये मऊ जिले के भेड़ियाधर गांव में पहुंचे सीआर पी के उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार ने मूर्ति का अनावरण किया एवं माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी साथ ही में मौके पर पहुंचे शहीद धर्मेंद्र यादव की माता ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया उनकी आंखों से गिरता आंसू का दर्द को बयां कर रही थी कि जिस बूढ़े माँ ने अपने बुढ़ापे का सहारा नौजवान बेटे को कंधा दे उसके कलेजे पर क्या गुजर रहा होगा पूरे माहौल को रंगीन कर दिया और सी आर पी के जवानों एवं थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र संग पुलिसकर्मियों के आंखों से आंसू रुक नही सका धर्मेंद्र यादव के पिता की मौत 2020 मैं कोरोना काल में हुई थी। धर्मेन्द्र यादव के शहीद होने के 4 साल पूरे होने पर चौथी श्रद्धांजलि दिवस मनाई गई डीआईजी के स्वागत में पहुंचे चिरैयाकोट थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने भारी मात्रा में फोर्स के साथ तैनात थे एवं माल्यार्पण के बाद थानाध्यक्ष संग सभी पुलिस कर्मी व उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार के साथ पहुंचे जितने भी फोर्स पुहंचे थे सभी ने माला पहनाकर स्वागत किया स्वर्गी शहीद धर्मेंद्र यादव की माता जी को उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार ने अंग वस्त्र एवं पत्नी को भी अंग वस्त्र व मिठाईयां देकर सम्मानित किया और कहा कि माँ के दूध का कोई कोई चुका नही सकता है जिस माँ ने अपना दूध पिलाकर पाला और देश के सम्मान व देश की धरोहर को बचाने के लिए देश की रक्षा के लिए बार्डर पर भेज दिया उस माँ द के दर्द को कोई मिटा नही सकता है साथ ही यह भी कहे उप महा निरीक्षक राकेश कुमार ने की हम सभी देश वासियों और सम्मानित जनता का फर्ज बनता है कि इस शहीद परिवार को सम्मान देना चाहिए एवं हम लोगो द्वारा जितना सम्भव हो सकेगा हर मदत करने को तैयार रहेंगे औऱ इस शहीद धर्मेंद्र यादव के परिवार को कभी भी आवश्कयता होगी हमारे विभाग से सम्पर्क कर सकते हैं हमारा विभाग 24 घण्टे सेवा के लिए तैयार रहेगा।
सुकमा में शहीद धर्मेंद्र यादव के भाई महिंद्र एवं छोटे भाई जितेंद्र यादव एवं सम्मानित ग्राम सभा के जनता द्वारा कैंडल मार्च श्रद्धा सुमन को निकालकर श्रद्धांजलि दी गई जहाँ मौके पर उपस्थित भाई जितेंद्र यादव,महेंद्र यादव,राकेश सिंह, सोनू सिंह, संतोष यादव, डॉ रामबृक्ष यादव, नेता हनुमान यादव, संग भारी संख्या में सम्मानित ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

























































Leave a comment