आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
करंजाकला जौनपुर।आगामी त्यौहार होली,जुमा,सबेबारात को लेकर रविवार दोपहर सीओ सदर रोड विजय सिंह ने ग्राम प्रधानों तथा मौलवियों के साथ बैठक की लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की,
लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी हाल में कानून को हाथ में नहीं लेगा तथा सभी लोग कानून व्यवस्था बनाने के साथ-साथ शांति पूर्ण रुप से त्यौहार मनाएंगे,कोई भी व्यक्ति अगर गैर कानूनी काम करते वक्त पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा यह त्यौहार हम सब के लिए है और इस त्योहार पर हम सबको मिलजुल कर शांति पूर्वक मनाना चाहिए इसलिए सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से कानून के दायरे में रहकर त्यौहार मनाएंगे,प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि यह बैठक आगामी त्योहारों को लेकर की गई है।इस बैठक में ग्राम प्रधान,मौलवी तथा अन्य ग्राम वासियों के साथ की गई है इस बैठक में लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से कानून के दायरे में रहकर त्यौहार मनाने की अपील की गई है। इस मौके पर उप निरीक्षक शिवप्रसाद वर्मा, समेत सरायख्वाजा थाना की समस्त पुलिस बल मौजूद रहे।

























































Leave a comment