Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जातीय व धार्मिक उन्माद फैलाने की नियत से वीडियों वायरल करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ जनपद के थाना कोतवाली में जातीय व धार्मिक उन्माद फैलाने की नियत से वीडियों वायरल करने वाला गिरफ्तार मो0 आजम S/O अफताब अहमद द्वारा किसी दूसरे प्रांत का काफी पुराना एक वीडियो अपने व्हाट्सएप से वायरल किया गया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा वायरल वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी किया गया तो ज्ञात हुआ कि वीडियो किसी दूसरे प्रांत का व काफी पुराना है जिसको तत्काल का बताकर धोखे से समाज में जातीय व धार्मिक उन्माद फैलाने की नियत से अपलोड किया गया था।
    वीडियो डालने वाले के सम्बन्ध में साइबर सेल व सर्विलांस सेल के माध्यम से जानकारी किया गया तो उक्त वीडियों डालने वाले का नाम मो0 आजम S/O अफताब अहमद नि0 म0नं0 60 पहाड़पुर पो0 सदर जनपद आजमगढ़ पाया गया।
    जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/22 धारा 505(2) भादवि व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त मो0 आजम S/O अफताब अहमद नि0 म0नं0 60 पहाड़पुर पो0 सदर जनपद आजमगढ़ को प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव मय हमराह द्वारा अन्तर्गत धारा 151 द.प्र.स. मे आज दिनांक 13.3.22 को समय 12.10 बजे पहाडपुर से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh