Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जनता का हमेशा रहूंगा ऋणी : विधायक राजेश गौतम

कादीपुर । कादीपुर की जनता का आजीवन ऋणी रहूँगा , खेल से स्वास्थ्य के साथ ही साथ व्यवहारिक जीवन भी मधुर होगा यह बातें क्षेत्र के कटसारी गाँव मे
 राज्य स्तरीय वाली वाल प्रतियोगिता का उद्दघाटन करते हुए नव निर्वाचित क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने कही ।
 कटसारी में शनिवार को नवनिर्वाचित विधायक श्री गौतम का अभिनंदन समारोह हुआ ,जिसमे चुनाव जीतने के बाद वे पहली बार आये हुए थे ,जनता ने विधायक राजेश गौतम का जोर दार स्वागत किया, स्वागत करने वालों में सर्वेश सिंह , मोहित सिंह , जितेंद्र सिंह , विनोद सिंह , तहसीलदार सिंह , आदि प्रमुख रहे । विधायक ने वहाँ आयोजित राज्य स्तरीय वाली वाल प्रतियोगिता का उद्दघाटन किया व खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया ।मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आनन्द प्रकाश द्विवेदी , विबेक सिंह , राजेश सिंह , पूर्ब विधायक राम चन्द्र चौधरी , पूर्ब प्रमुख बीरेन्द्र सिंह , चेयरमैन विजय भान सिंह , पूर्ब चेयरमैन प्रभुराज सिंह , व तमाम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh