Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पूर्ण तरीके से लागू किया जाए : जिलाधिकारी आजमगढ़

आजमगढ़ 12 मार्च-- जिलाधिकारी आजमगढ़ अमृत त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पूर्ण तरीके से लागू किया जाए l उन्होंने कहा कि योजनाओं को लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत निर्धारित समय के अंदर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें l
 जिलाधिकारी  अमृत त्रिपाठी ने उक्त निर्देश आज कैंप कार्यालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए l जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की वृहद स्तर पर एक-एक बिंदु की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक दशा में जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें l
 जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगीl उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ जनसामान्य तक शत-प्रतिशत पहुंचाना सुनिश्चित करें l
 समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विनोद सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, जल निगम के अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे l

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-12.03.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh