'सामाजिक कार्यों से विद्यार्थियों का जुड़ना समय की मांग' - शुभ नारायण सिंह
सुलतानपुर। 'यह समय की मांग है कि विद्यार्थी सामाजिक कार्य से जुड़ें । एन एस एस शिविर विद्यार्थियों को सामाजिकता, सामूहिकता और अनुशासन सिखाता है।' यह बातें वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी शुभ नारायण सिंह ने कहीं ।
वे संस्कृत महाविद्यालय करौंदिया में चल रहे राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे ।
विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिविर में होने वाले विभिन्न तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास करते हैं ।
समारोह की अध्यक्षता प्रबंधक सुरेन्द्र नाथ सिंह व संचालन कार्यक्रमाधिकारी डॉ.प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने किया ।
समापन समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
इस अवसर पर एडवोकेट रणजीत सिंह , सत्यनाथ पाठक, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सत्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रबंधक शारदा प्रसाद मिश्र, कार्यक्रमाधिकारी डॉ.हीरालाल यादव।

























































Leave a comment