Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विपणन निरीक्षक महाराजगंज से परेशान किसान शिकायत करने पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय

आजमगढ़ महराजगंज किसानों के हित का दावा करने वाली केंद्र और राज्य सरकार के मंसूबों पर पानी फेरते दिख रहे महाराजगंज खाद एवं रसद विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मामला आजमगढ़ जिले के महाराजगंज धान क्रय केंद्र का है जहां पर सरकार के लाख प्रयास के बावजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही के चलते धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका है। आज भी किसान धान खरीद न होने से परेशान होकर जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं यही नही किसान क्रय केंद्र का चक्कर काटते काटते मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत किया लेकिन शिकायत का अभी तक निस्तारण भी नही हुवा है। ऐसी ही शिकायत लेकर शिव शंकर मिश्र ग्राम नरोत्तम पुर महाराजगंज के निवासी हैं जिन्होंने विपणन निरीक्षक महराजगंज श्वेता पांडेय पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार 4 महीने से दौड़ने के बाद भी हमारे धान की खरीद नहीं हो पाई है किसान ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि बिचौलियों का धान खरीदने की वजह से हम जैसे कई किसानों के धान की खरीदारी नहीं हो पाई है किसान ने यह भी आरोप लगाया कि हम किसानों के साथ अभद्रता एवं दुर्व्यवहार विपणन निरीक्षक स्वेता पांडेय द्वारा किया जाता है यहां की विपणन निरीक्षक समय पर खरीद केंद्र पर आती भी नहीं है और आती भी हैं तो मात्र आधे घंटे 10 मिनट ही रहती हैं किसान ने विपणन निरीक्षक पर आरोप लगाया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh